अभी अभी ......


Showing posts with label आबादी. Show all posts
Showing posts with label आबादी. Show all posts

Thursday, March 31, 2011

भोपाल....हुआ...18 लाख पार

भोपाल नगर निगम क्षेत्र की जनसंख्या ने 18 लाख को पार कर लिया है, जबकि जिले की आबादी का आंकड़ा 23 लाख को छू रहा है। जनसंख्या 2011 के प्रारंभिक संकेतों के मुताबिक शहर की आबादी 10 वर्ष में करीब चार लाख बढ़ी है। जिले व शहर की जनसंख्या के आंकड़ों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

वर्ष 2001 में शहर की आबादी 14.23 लाख व जिले की आबादी 18.43 लाख थी। भोपाल शहर की आबादी में बैरागढ़ भी शामिल है, कोलार व केंटोनमेंट एरिया नहीं। जिले की आबादी में कोलार व बैरसिया भी शामिल है।

..और प्रदेश में

आबादी वृद्धिदर:3.96% की कमी

मध्यप्रदेश की जनसंख्या 7 करोड़ 25 लाख 97 हजार 565 हो गई है। यह देश की कुल जनसंख्या का छह फीसदी है। पिछले एक दशक में मध्यप्रदेश की जनसंख्या वृद्धि दर 24 फीसदी से कम होकर 20.30 फीसदी हो गई है। यानी जनसंख्या वृद्धि में बीते एक दशक में 3.96 फीसदी की कमी आई है।

मध्यप्रदेश एक नजर में
जनसंख्या- 7.26 करोड़ (लगभग) (2001 में 6.03 करोड़)
पुरुष- 3.76 करोड़ (2001 में 3.14 करोड़)
महिला- 3.5 करोड़ (2001 में 2.89 करोड़)
लिंगानुपात- 930 महिलाएं (2001 में 919)(प्रति हजार पुरुष पर)
शिशु लिंगानुपात (प्रति हजार लड़कों पर) 912 कन्याएं (2001 में 932)
आबादी का घनत्व (प्रति वर्ग किमी) - 236 (2001 में 196)
साक्षरता दर- 70.63 फीसदी (2001 में 63.74 फीसदी)
पुरुष साक्षरता- 80.53 फीसदी (2001 में 76.06 फीसदी)
महिला साक्षरता- 60.02 फीसदी (2001 में 50.29 फीसदी)

साक्षरता में अलीराजपुर फिसड्डी
साक्षरता के हिसाब से प्रदेश का अलीराजपुर 37.22 प्रतिशत सबसे फिसड्डी रहा। वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार अविभाजित झाबुआ (अलीराजपुर सहित) जिले की साक्षरता का प्रतिशत 29.42 था।