अभी अभी ......


Showing posts with label मुट्टी. Show all posts
Showing posts with label मुट्टी. Show all posts

Tuesday, August 3, 2010

ये कोई गैर मामूली बात नहीं

ये कोई गैर मामूली बात नहीं
कि मेरी तलाशी ली गई
औऱ मेरे दिल को मुझसे छीन लिया गया
और न ये कि मुझे निकालनें के लिए
मेरे घर को आग लगा दी गई
औऱ न ये कि
कुत्ते पकडने वाली कैंची
मेरी कमर में फंसा कर
मुझे ट्रक में डाल दिया गया
और न ये कि
जलता हुआ कोयला
अपनी मुट्टी में छुपाकर
मैने पूछा
मेरे हाथ में क्या है
औऱ
तुम कोई जबाब नहीं दे सकी