अभी अभी ......


Showing posts with label संस्कृति. Show all posts
Showing posts with label संस्कृति. Show all posts

Wednesday, June 15, 2011

हमभारत वासी.......

 कन्या भ्रूण हत्या, शिशु हत्या औरमानव तस्करी जैसी घटनाओं के कारण भारत को एक सर्वे में महिलाओं के लिए दुनिया में चौथा सबसे खतरनाक देश माना गया है।

महिला अधिकारों के लिए कानूनी सूचना और कानूनी सहायता केंद्र थॉमसन रॉयटर्स ट्रस्टलॉ विमिन की ओर से कराए गए सर्वे के अनुसार विश्व में अफगानिस्तान महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश है। इसके बाद डेमोक्रैटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, पाकिस्तान, भारत और सोमालिया का नंबर आता है।

इस सूची के टॉप चार देशों में से तीन दक्षिण एशिया में हैं। इस सर्वेक्षण में इस क्षेत्र के 213 विशेषज्ञों को खतरों से जुड़े विभिन्न फैक्टर को ध्यान में रखते हुए देशों को सूचीबद्ध करने को कहा गया था।

इन एक्सपर्ट्स से देशों को सूचीबद्ध करते समय छह मुख्य खतरों की श्रेणियों को ध्यान में रखने को कहा गया था जिनमें स्वास्थ्य खतरे, यौन हिंसा, गैर यौन हिंसा, संस्कृति, परंपरा अथवा धर्म में पालन की जाने वाली हानिकारक प्रथाओं, आर्थिक संसाधनों तक पहुंच में कमी और मानव तस्करी शामिल है।

सर्वे में कहा गया, 'भारत कन्या भ्रूण हत्या, शिशु हत्या और मानव तस्करी के कारण इस सर्वे में चौथे स्थान पर है।' सर्वे के मुताबिक 2009 में भारत के गृह सचिव मधुकर गुप्ता ने टिप्पणी की थी कि भारत में कम से कम 10 करोड़ लोग मानव तस्करी में शामिल हैं।

सीबीआई का अनुमान है कि 2009 में करीब 90 प्रतिशत मानव तस्करी देश के अंदर हुई तथा देश में करीब 30 लाख वेश्याएं थीं, जिनमें से 40 प्रतिशत बच्चे थे। अन्य तरह के उत्पीड़नों में जबर्दस्ती श्रम कराना और जबर्दस्ती विवाह शामिल है।

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के अनुसार, 'भारत में माना जाता है कि पिछली सदी में कन्या भ्रूण हत्या और शिशु हत्या के कारण पांच करोड़ लड़कियों का अस्तित्व नहीं रहा।'