अभी अभी ......


Showing posts with label भाजपा. Show all posts
Showing posts with label भाजपा. Show all posts

Sunday, September 4, 2011

शहला मसूद.,तरूण विजय औऱ भाजपा


शहला मसूद हत्याकांड के बाद भाजपा के राश्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद तरूम विजय से उनके अंतरंग संबंधों को लेकर भाजपा बगले झांकने लगीहै....सीबीई को जांच सौपें जाने के बाद से ही राजधानी में अफवाहों का दौर जारी है
आरटीआई कार्यकर्ता के भाजपा के राश्ट्रीय नेताओं से गहरे संबंधों ने पार्टी के सामने मुश्किलें खडीं कर दी है वरिष्ट नेता लालकृष्ण अडवानी से व्यक्तिगत जान पहचान रखने वाली शेहला के भाजपा के साथ गहरे और निजी संबंधों पर चर्चा का बाज़ार गर्म है..रविवार को यह भी चर्चा आम रही की प्रदेश के मुख्यमंत्री औऱ सरकार की शेहला ने अक अगस्त को सीवीसी से शिकायत की ङै..इसकी जानकारी सीबीआई के हवाले से मिली है....लेकिन इसकी किसी तरह कोई पुष्टि नहीं हुई है..नैतिकता का पाठ पढाने वाली पार्टी के नेता चरित्र पर इस खुलासे के बाद प्रश्नचिंह लग गया है.....जिस पर पार्टी मौन है मामलों के छानबीन शुरू करने के पहले सीबीआई ने केसी हिस्ट्री का अध्ययन शुरू करदिया है....और इसके साथ ही कई तरह की चर्चाएं और अफवाहों का बाजार भी गर्म हो गया है....

Friday, February 19, 2010

भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन



तीन दिवसीय भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज समापन हो गया।पूरे देश से भाजपा के दिग्गज नेताओं और कार्यक्रताओं का जमावाड़ा इंदौर के ओमेक्श सिटी में बने ठाकरे ग्राम में लगा रहा...।कई नेता कई रंग ....।हर तरफ सारा माहौल जैसे इस अधिवेशन के बाद  भाजपा का काया कल्प होकर ही रहेगा...।लेकिन हकीकत तो कुछ औऱ ही निकल आई..।ऐसे समय में जब पूरे देश में सादगी की लहर चल रही हो तो बावजूद इसके भाजपा ने अपने सादगी के वायदों के इतर करोड़ों रूपयों को पानी की तरह बहा ड़ाले।पूरे शहर को भाजपा के झंड़े और बैनरों से पाट ड़ाला गया....हर चौराहे हरमोड़ पर भाजपा के नेताओं के होर्ड़िग्स नज़र आते रहे... एसी, कम्प्यूटर, नकली पेड़ पौधे, लाखों के तंबू पर खर्च का अंदाजा लगाएं तो ये करोड़ों में बैठता है...यानि सादगी की रट जो बीजेपी ने महीने भर से लगा रखी थी, वो इस अधिवेशन में ढकोसला ज्यादा नज़र आई....।बात सादगी की हो रही थी लेकिन पूरे परिसर को हाईटेक बनाया गया...पूरे क्षेत्र को वाईफाई जोन में तब्दील कर दिया गया...बड़े नेताओं के साथ उनके लैपटाप होंगे तो वाई-फाई सिस्टम का होना भी जरूरी है ना भाई..इतना ही नहीं इस अधिवेशन में बाल श्रम का कानून भी ताक पर रख दिया...अधिवेशन का तैयारी के लिए बच्चों से भी दिन-रात काम कराया गया...नवअध्यक्ष गडकरी का कहना है कि वे समाज के हर व्यक्ति का भला करना चाहते हैं...पर इस अधिवेशन में उनकी कथनी करनी साफ़ नज़र आ गई..। बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का अधिवेशन...तंबू अधिवेशन के नाम से ज़्यादा लोकप्रिय रहा। यहां लगाए तंबूओं के माध्यम से बीजेपी खुद को आम आदमी की पार्टी दिखाने की कवायद करती रही। यूं तो भारतीय जनता पार्टी सख्त अनुशासन वाली पार्टी कहलाती है...लेकिन इंदौर में हकीकत कुछ और नज़र आई है... अधिवेशन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकारी ने सभी नेताओं को तंबू में रुकने के सख्त निर्देश दिये थे...लेकिन कई नेताओं को तंबू रास नही आए और वे पहुंच गये आलीशान होटलों में....।यानी की कहते रहो जो कहना है हम तो अपने में ही भले...।